डीएमआरसी के मुताबिक, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते
हैं। पदों से जुडी पूरी जानकारी दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट पर है।
मेट्रो ने तीसरे चरण के लिए नए कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया
है। शास्त्री पार्क स्थित डीएमआरसी ट्रेनिंग इंस्टीटय़ूट में इन्हें
प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 2232 कर्मियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।
दिल्ली मेट्रो के मुताबिक मेट्रो के तीसरे चरण का पूरा नेटवर्क अगले साल के
अंत तक शुरू हो जाएगा। तीसरे चरण में दो नई लाइनों के निर्माण के साथ कुछ
लाइनों का विस्तार भी हो रहा है।
मेट्रो के तीसरे चरण में सीबीटीसी का इस्तेमाल करेगी। यह अब तक की सबसे
उन्नत सिग्नल प्रणाली है। इससे चालक रहित मेट्रो का संचालन हो सकेगा।