DMP Disk Award for Head Constable Nirmal Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हैड कांस्टेबल निर्मल सिंह को डीजीपी डिस्क अवाॅर्ड

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जुलाई 2017 8:10 PM (IST)
हैड कांस्टेबल निर्मल सिंह को डीजीपी डिस्क अवाॅर्ड
ऊना। मैहतपुर ट्रैफिक इंचार्ज हैड कांस्टेबल निर्मल सिह को डीजीपी डिस्क अवाॅर्ड से पुरस्कृत किया गया है। पुलिस हैड क्वार्टर शिमला में आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने निर्मल सिंह को वर्ष 2015 के दौरान बेहतर प्रदर्शन व डियूटी के प्रति समपर्ण के चलते सम्मानित किया। निर्मल सिंह ने वर्ष 2015-16 में थाना सदर में पीओ सैल की कमान संभाली और 21 उदघोषित अपराधियों को पकडने में सफलता अर्जित की थी। पुलिस अधीक्षक ऊना अनुपम शर्मा, एएसपी मदन लाल कौशल व डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने निर्मल सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि हैड कांस्टेबल निर्मल सिंह मौजूदा समय में मैहतपुर ट्रैफिक इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं और कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं। निर्मल सिंह ने मैहतपुर में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया। इसमें व्यापार मंडल व ओद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों को शामिल किया है। उनके नेतृत्व में मैहतपुर रोड सेफ्टी क्लब ने नगर में अतिक्रमण व अव्यवस्थित यातायात को सुधारने का बीडा उठाया है जिसमें मैहतपुर रोड सेफ्टी क्लब सफल हो रहा है। वहीं मैहतपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल ऐरी, एडवोकेट एसडी वशिष्ठ, संजय सोनी, अरविंद शर्मा, पवन कुमार, संजय भारद्वाज, दीपक कुमार, उद्यमि बलतेजइंद्र सिंह, बलराम चंदेल, चमन कपूर, सीआर कौशल, ट्रक युनियन के प्रधान कर्मचंद, राजिन्द्र मैनन, सुभाष ऐरी, टेंपो युनियन के प्रधान नरिंद्र कुमार, नगर पंचायत मैहतपुर बसदेहडा के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश काकू व ऊना रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष विजय डोगरा व एसएन शुक्ला सहित मैहतपुर रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों व क्षेत्र के अन्य प्रवुद्ध लोगो ने निर्मल सिंह को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement