DM ने सेवानिवृत कर्मचारी को दी विदाई समारोह पार्टी
khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:38 AM (IST)
हापुड़। जनपद हापुड़ में जिला कलैक्ट्रेट में पंचायत चुनावों में सेवानिवृत हुए कर्मचारी सत्यपाल सिंह को दी विदाई समारोंह पार्टी। जनपद हापुड़ अपने पद पर रह कर अच्छे कामों से जाने गये सत्यपाल सिंह सेवानिवृत हो गये है। शुक्रवार को जिला कलैट्रेट में जिलाधिकारी के नेतृव में प्रशासनिक अधिकारीयओं ने विदाई देकर एक समारोह पार्टी का आयोजन किया। शुक्रवार को जिला कलैक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के नेतृव में जनपद प्रशासनिक अधिकारियों ने विदाई देकर एक समारोह पार्टी का आयोजन किया। जनपद हापुड़ में अपने पद रहकर इमानदारी व कड़ी मेहनत से नोकरी कर अपने क्षेत्र में अच्छे कामों से जाने गये है। जो शुक्रवार को सेवानिवृत हो गये, जिसमें जिलाधिकारी अनिल ढींगरा व अपरजिलाधिकारी रजनीश राय ने सत्यपाल सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कुणाल सिल्कू, उपजिलधिकारी मीनू राणा सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।