DM and SSP raid in RTO 6 people holding in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरटीओ में डीएम और एसएसपी का छापा, रंगे हाथ पकड़े 6 लोग

khaskhabar.com: बुधवार, 21 जून 2017 3:32 PM (IST)
आरटीओ में डीएम और एसएसपी का छापा, रंगे हाथ पकड़े 6 लोग
झांसी। जिलाधिकारी झांसी कर्ण सिंह चौहान और एसएसपी ने संभागीय परिवहन निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जहां कमियां देखी वहां सुधारने के निर्देश दिये। दूसरी ओर डीएम ने आधा दर्जन दलालों को पकड़ा। जिससे आरटीओ आफिस में हडक़ंप मच गया। मंगलवार को झांसी जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान और एसएसपी सुबह अचनाक संभागीय परिवहन निगम कार्यालय पहुंच गये। डीएम के आफिस में पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई। विभागीय सभी अधिकारी चौकन्ना हो गये। जिलाधिकारी ने एक -एक कर सभी पटलों का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यालयों में दस्तावेजों का बारीकी निरीक्षम किया और जहां खामियां मिली उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने दस्तावेज देखने के बाद कम्प्यूर रुम का निरीक्षण किया। यहां पर भी उन्होंने सख्त संदेश दिया दरवाजे खुले क्यों रखें गये हैं। जब खिडक़ी की व्यवस्था है तो लोग अपने कार्य खिडक़ी से ही कराये। उन्होंने कहा कि इस बात का ख्याल रखा जाए की आफिस के कार्य में किसी भी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप से असुविधा न हो। डीएम कार्यालय में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन दलालों को पकड़ लिया। उन्होंने उन पर कार्रवाई के संकेत दिये। दलालों के पकड़े जाने पर आरटीओ कार्यालय में हडक़ंप मच गया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान आरटीओ संजय सिंह के अलावा सभी संभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement