Diya Kumari will inaugurate the Jaipur Heritage Photo Exhibition today.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर हेरिटेज फोटो प्रदर्शनी का आज दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन

khaskhabar.com: रविवार, 16 नवम्बर 2025 08:04 AM (IST)
जयपुर हेरिटेज फोटो प्रदर्शनी का आज दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
जयपुर। गुलाबी नगरी के स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान फोटो फेस्टिवल के तहत जयपुर हेरिटेज फोटो एवं पेंटिंग एग्जीबिशन का चौथा सीजन शनिवार से आईटीसी राजपूताना की वेलकम आर्ट गैलरी में शुरू होगा। रविवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी। यह प्रदर्शनी 16 से 20 नवंबर तक चलेगी। इस एग्जीबिशन में शहरवासी पुराने और नए जयपुर की तस्वीरों को एक ही छत के नीचे देखने का मौका पाएंगे। प्रदर्शित कृतियों में हेरिटेज मॉन्यूमेंट, वॉल सिटी, मंदिर, पारंपरिक त्यौहार, पुरानी गलियां और जयपुर की जीवंत संस्कृति को दर्शाती तस्वीरें शामिल होंगी। एग्जीबिशन में 100 से अधिक फोटोग्राफर और कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है, जबकि प्रतिदिन आने वाले विजिटर्स को गिफ्ट कूपन भी दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement