Diwali gift: tripolians way to open the big chess-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपावली का तोहफा: त्रिपोलिया से बड़ी चौपड़ का खुला रास्ता

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 9:26 PM (IST)
दीपावली का तोहफा: त्रिपोलिया से बड़ी चौपड़ का खुला रास्ता
जयपुर । दीपावली से पहले त्रिपोलिया से बड़ी चौपड़ तक बंद रास्ते को सोमवार खोल दिया गया। इसके खुलने व्यापारियों के साथ ही आमजन को काफी राहत मिली है। छह माह से रास्ता बंद होने से व्यापारियों के व्यापार प्रभावित होने के साथ जाम के हालत बने हुए थे। अब वाहन चालक बड़ी चौपड़ तक जा सकेंगे। वहीं जौहरी बाजार, हवामहल रोड पर लगने वाले ट्रेफिक जाम से राहत मिलेगी। रास्ता खोलने से पहले मेट्रो सीएमडी अश्विनी भगत ने भूमिगत मेट्रो निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद भगत ने ट्रेफिक डीसीपी हैदर अली की मौजूदगी में दोपहर बाद बंद रास्ते को खोला गया। मेट्रो सीएमडी भगत ने बड़ी चौपड़ से रामगंज जाने वाले बंद पड़े मार्ग को दिसंबर तक खोलने की बात कही है। व्यापारियों को मिली राहत वहीं त्रिपोलिया बाजार और बड़ी चौपड़ की तरफ करीब सात दर्जन से अधिक दुकानों के आगे लगाए गए बैरिकेट्स भी हटा दिया गया है। इन बैरिकेट्स और रास्ता बंद होने से व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा था। दीपावाली से पहले रास्ता खुलने से व्यापारियों के चेहरे खुल उठे है।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement