Divisional Commissioners video conferencing in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संभागीय आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जानी योजनाओं की प्रगति

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 2:05 PM (IST)
संभागीय आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जानी योजनाओं की प्रगति
बीकानेर। संभागीय आयुक्त सुवालाल ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के चारों जिलों में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की तथा दीपावली के अवसर पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। अटल सेवा केन्द्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान ग्रामीण के द्वितीय फेज तथा शहरी अभियान के प्रथम फेज की डीपीआर 5 नवंबर तक तैयार कर ली जाए। संभागीय आयुक्त ने कहा कि दीपावली के दौरान सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रहें तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। पुलिस महानिरीक्षक विपिन कुमार पांडे ने कहा कि दीपावली के दौरान कानून व्यवस्था संधारण की प्रभावी व्यवस्था की जाए। इस दौरान चूरू पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त डॉ. राकेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त कलक्टर नगर शैलेन्द्र देवड़ा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चौधरी, उपनिदेशक कृषि विस्तार डॉ. उदयभान, अधीक्षण अभियंता जलग्रहण सुखलाल मीना तथा संयुक्त निदेशक सांख्यिकी इंदीवर दुबे सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement