District Swachh Bharat Mission Rural Executive Council meeting concluded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यकारी परिषद् की बैठक सम्पन्न

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जनवरी 2024 7:04 PM (IST)
जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यकारी परिषद् की बैठक सम्पन्न
झालावाड़। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनान्तर्गत जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यकारी परिषद् की बैठक जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित की अध्यक्षता में मंगलवार को मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के समस्त बिन्दुओं, ओडीएफ प्लस ब्लॉकवार प्रगति, तरल कचरा प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण एवं भुगतान की स्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय निर्माण की स्थिति सहित झालावाड़ शहर में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए मैकेनाइज्ड ठोस कचरा प्रबंधन प्लान्ट लगाए जाने हेतु चर्चा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कचरे से कंचन थीम पर चलाई जा रही गोवरधन परियोजना की समीक्षा करते हुए उक्त परियोजना में प्रगति लाने के निर्देश स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक मुकेश शर्मा को दिए। उन्होंने उक्त परियोजना के तहत बनाए जा रहे डोम की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में वाटरशेड के अधीक्षण अभियंता जीतमल नागर, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चन्द मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरीशंकर मीणा, जिला परिषद् के सहायक अभियंता के.एम. वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement