District Magistrate issued strict instructionsto officers in hatras -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 5:33 PM (IST)
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश
हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं अन्य जनकल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों को समय से पूरा करने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के लिये अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। एक महत्वपूर्ण बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई के गैरहाजिर रहने पर डीएम ने कडा रूख अपनाते हुए उनका वेतन रोकनेे और उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु प्रमुख सचिव सिंचाई को पत्र लिखने के लिये सीडीओ को निर्देश दिये। शनिवार को कलक्ट्रेट में सम्पन्न एक अहम बैठक में जिलाधिकारी ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जनसामान्य और किसानों की दिक्कतोें को दूर करने के लिये तत्काल प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर अमल में लाने के बारे में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अग्निकाण्ड की घटनाओं में समय से पीड़ित लोगों को राहत पहुॅचाने और एक सप्ताह में प्रभावित परिवार को मुआवजा दिये जाने के संबंध में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में विद्युत आपूर्ति करने, विद्युत फाल्ट को समय से दुरूस्त करने और 48 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिये। उन्होंने सभी सरकारी नलकूपों को कार्यरत अवस्था में रखने, रोस्टर के मुताबिक सभी नहरों, राजवाहों के संचालन और टेल तक सिंचाई पानी की उपलब्धता, पशुओं को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिये सभी पोखर,तालाबों में पानी की व्यवस्था, समस्त हैंडपम्पों और पाईप पेयजल योजनाओं को दुरूस्त रखने के लिये विभागीय अभियंताओं को सख्त निर्देश दिये। उन्होंने पशुओं का समय से टीकाकरण कराने के लिये मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement