District level training on civil registration system organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जनवरी 2024 8:31 PM (IST)
सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
भीलवाड़ा। जिले में घटित होने वाली जन्म-मृत्यु, मृत जन्म एवं विवाह का नियमित एवं शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने हेतु आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनलाल खटनावालिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं सहायक निदेशक डॉ सोनल राज कोठारी ने जिले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण में हुए नवीन संशोधनों के बारे में जानकारी दी एवं तकनीकी सत्र में ऑनलाइन पंजीयन के समय आने वाली व्यवहारिक समस्याओं का भी समाधान किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनलाल खटनावालिया ने बताया कि सिविल पंजीकरण को राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 में शामिल कर लिया गया है जिसमें नियत समय सीमा में प्रमाण पत्र जारी किया जाना अनिवार्य है। इसी क्रम में सभी घटनाओं का शत प्रतिशत पंजीयन करने एवं सभी प्रमाण पत्रों पर ई-साईन करने के निर्देश दिये ताकि आमजन को प्रमाण पत्र डाउनलोड करने में समस्या का सामना ना करना पड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement