District level phag fair starts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला स्तरीय फाग मेला शुरू

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 5:25 PM (IST)
जिला स्तरीय फाग मेला शुरू
रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय फाग मेला आज रामपुर में आरम्भ हुआ तथा उपमंडलाधिकारी रामपुर डा. निपुण जिंदल, नगर परिषद अध्यक्ष मीरा कुमारी, उपाध्यक्ष दीपक सूद, पार्षदगण ने दरबार मैदान में मेले में आए 15 देवी- देवताओं का स्वागत किया। फाग मेला 17 अप्रैल का सम्पन्न होगा तथा प्रशासन द्वारा देवलूओं के भोजन व ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। नगर परिषद द्वारा देवताओं का नजराना 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है तथा प्लाटों के लिए पारदर्शी ढंग से की गई है। यहां स्थानीय महिलाओं ने अपने स्टाल स्थापित किए हैं। देवी-देवता फाग मेले में देवलूओं संग पारम्परिक वाद्य यंत्रों सहित दरबार मैदान पंहुचे तथा स्थानीय महिलाओं ने पहाड़ी नाटी में बढ-चढकर भाग लिया। फाग मेले में समृद्ध देव संस्कृति व पारम्परिक रीति रिवाजों की झलक मिलती है। प्रशासन ने फाग मेले में यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़े वाहनों को बजीर बावड़ी क्षेत्र से झाखड़ी की ओर भेजने की व्यवस्था की है, जिससे मेले के दौरान देवलूओं को कोई दिक्कत न पेश हो।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement