Advertisement
दौसा में जिला स्तरीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन आयोजित

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉक्टर ओपी गुप्ता ने कहा कि अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का उद्देश्य न केवल शांति स्थापित करना है बल्कि अहिंसा से शांति स्थापित करना है। गांधीजी सत्य को ही ईश्वर मानते थे और राम राज्य की स्थापना करना उनका मंतव्य था। उन्होंने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता वाला देश है देश को एकसुत्र में पिरोने में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका अद्वितीय रही है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को आधार मानकर हमें हर एक विचार एवं अभिव्यक्ति को महत्व देना चाहिए एवं सत्य व अहिंसा के आधार पर आचरण करना चाहिए।
सम्मेलन में संयोजक एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत बालोत, सह.संयोजक एवं एसीईओ राजेश मीणा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा, डॉक्टर ओपी गुप्ता, शंकर लाल शर्मा, नन दीदी ग्रेसीजी, पुष्पेंद्र शर्मा एवं पंडित राधेश्याम शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बडी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला स्वीप समन्वयक महेश आचार्य ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


