Advertisement
जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक हुई सम्पन्न

जिला कलक्टर ने राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को जिले की भौगोलिक स्थिति की सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान कर जिला रैकिंग में प्रगति लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शीघ्र से शीघ्र जिन विद्यालयों में जगह की कमी है वहां उनके नए भवन हेतु भूमि आवंटन के प्रस्ताव बनवाकर भिजवाएं। साथ ही जिन विद्यालयों के खेल मैदान तथा भवनों के आसपास अतिक्रमण हो रहे हैं उनके अतिक्रमणों को संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारियों के माध्यम से हटवाए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ करें।
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हेमराज पारेता, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक हंसराज मीणा, एडीपीसी समसा सीताराम मीणा सहित समस्त राजकीय विद्यालयों के संस्था प्रधान उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झालावाड़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


