Advertisement
राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक में जिला स्तरीय मुकाबले शुरू

जिला कलेक्टर अंशदीप ने भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी प्रतियोगिताओं के खिलाड़ी इन खेलों को खेल की भावना से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और टीमें होंगी, वे अगले चरण में पहुंचेंगी।
नगर परिषद सभापति करूणा चांडक और जिला परिषद सीईओ मुहम्मद जुनैद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों को राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड के बीच खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक खो-खो, कबडडी, रस्साकशी, शूटिंग बाल, टेनिस बॉल क्रिकेट, वालीबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और फुटबॉल की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सीईओ जुनैद, उप जिला प्रमुख मोर और सभापति चांडक ने वालीबॉल मैच के माध्यम से ओलम्पिक खेल 2023 की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की शुरूआत की। जिला स्तरीय मुकाबले 1 सितंबर से 6 सितंबर 2023 तक होंगे। इसके बाद 15 से 18 सितम्बर 2023 तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी।
इस अवसर पर जिला परिषद एसीईओ वैभव अरोड़ा, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला, जोधपुर डिस्कॉम के एसई लाभ सिंह मान, गिरजेश कांत शर्मा, अरविंद्र सिंह, गंगानगर पंचायत समिति उप प्रधान बृजमोहन यादव़, सुरेन्द्र बिश्नोई, नंदलाल बाजिया, विनोद रेगर, प्रेम चुघ, अमरजीत सिंह लहर सहित अन्य मौजूद रहे। मंच संचालन अमृतलाल और वेद पाहवा ने किया।
इससे पहले कार्यक्रम में विधायक राजकुमार गौड़, जिला कलेक्टर अंशदीप, जिला परिषद सीईओ मुहम्मद जुनैद, उप जिला प्रमुख सुदेश मोर, गंगानगर नगर परिषद सभापति करूणा चांडक ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


