District in-charge secretary inspected development works-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 अगस्त 2024 8:08 PM (IST)
जिला प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
- अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा—निर्देश हनुमानगढ़। जिला प्रभारी सचिव डाॅ. रवि कुमार सुरपुर ने गुरुवार को जिले में प्रगतिरत विकास कार्य स्थलों का दौरा किया। उन्होंने नगर परिषद के अंतर्गत निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का मौका निरीक्षण किया। सुरपुर 13 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पहुंचे। सुरपुर ने एसटीपी 13 एमएलडी व पूर्व में निर्मित डब्ल्यूएसपी तकनीक पर आधारित प्लांट के सम्पूर्ण प्रोसेस पर इंजीनियर्स और अधिकारियों से चर्चा की। निर्माणाधीन प्लांट की योजना पर विचार-विमर्श कर सभी यूनिट की जानकारी ली। सुरपुर ने प्रोजेक्ट को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा कराने के लिए आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भुगतान से पहले थर्ड पार्टी तकनीकी जांच अवश्य कराए। उन्होंने वित्तीय स्थिति की जानकारी लेते हुए समस्त उपकर समय पर जमा करने के लिए संवेदक व अधिकारियों को निर्देश दिए।
- टाउन हॉल प्रोजेक्ट में सौलर पैनल का करें प्रावधान
जिला प्रभारी सचिव ने निर्माणाधीन टाउन हॉल का भी निरीक्षण किया। यहां पार्किंग क्षमता, सीवरेज, निकास द्वार, बैठक व स्टेज लाइटिंग व्यवस्था इत्यादि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रोजेक्ट में सोलर पैनल के प्रावधान को शामिल करने व समय-समय पर थर्ड पार्टी से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय प्रस्ताव, लागत और वर्तमान भुगतान की जानकारी लीं।
उन्होंने कहा कि टाउन हाॅल में हर तरह के कार्यक्रम होंगे, इसलिए सभागार के साउंड सिस्टम के लिए तकनीकी विशेषज्ञ से जांच अवश्य कराएं। इस दौरान नगर परिषद सभापति सुमित रणवां ने वित्तीय स्थिति से अवगत कराया और अतिरिक्त बजट राज्य सरकार से स्वीकृत कराने का आग्रह किया।
- समयसीमा में पूर्ण कराएं कार्य
सुरपुर ने जंक्शन स्थित निर्माणाधीन साॅलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी लीं। यहां उन्होंने प्रतिदिन एकत्रित कचरे में से सूखे और गीले को अलग-अलग करने और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंजीनियर्स गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करें।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, एक्सईएन अजय कुमार शर्मा, एईएन वेदप्रकाश सहारण, जेईएन विनोद पचार, जेईएन प्रेमदास साथ रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement