District hospital CT scan machine malfunctioning, patients having trouble-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला अस्पताल की सिटी स्कैन मशीन ख़राब, मरीजों को हो रही है परेशानी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 6:44 PM (IST)
जिला अस्पताल की सिटी स्कैन मशीन ख़राब, मरीजों को हो रही है
परेशानी
कानपुर । जिला अस्पताल उर्सला में सिटी स्कैन मशीन ख़राब होने पर मरीज़ जांच के लिए परेशान हुए। कंडम पड़ी मशीन हर माह में तीन बार खराब होती है, जिसके लिए टेक्नीशियन ने अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी है जिसके बाद भी विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। सरकारी अस्पताल में जांच के कम रुपये लगने के कारण उर्सला, हैलट अस्पताल में सीटी स्कैन जांच करवाने वालों की भीड़ लगी रहती है। हैलट अस्पताल को छोड़ दिया जाये तो जिला अस्पताल उर्सला में लगभग 20 मरीजों की सीटी स्कैन जांचे रोजाना होती है। तकरीबन दस साल की पुरानी यह मशीन अब लोड नहीं ले पा रही है, जिसके कारण वह आये दिन खराब हो जाती है। शुक्रवार को भी हार्ड डिश्क में समस्या आने पर सीटी स्कैन मशीन जांच ठप हो गई। जांच न होने पर दूर-दराज से आये मरीज परेशान हो गये। मशीन को लेकर टेक्नीशियन ने बताया कि दस साल पुरानी होने के कारण यह अब कंडम हो चुकी है। मरम्मत करवा कर किसी तरह से जांच की जा रही है। यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने यह भी पढ़े :धोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकार

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement