District Election Officer Himanshu Gupta inspected the election office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2023 10:04 PM (IST)
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया
-निर्वाचन से संबंधित कार्यों की जानकारी ली, समयबद्ध; कार्य संपादन के लिए दिए निर्देश जोधपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) हिमांशु ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया और निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वर्तमान में विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारी हेतु चल रहे विभिन्न कार्य, मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्राप्त आवेदनों के निस्तारण, मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन, मतदाता परिचय पत्र के मुद्रण एवं वितरण, बूथ लेवल अधिकरियों द्वारा किये जा रहे घर-घर सत्यापन आदि की वस्तुस्थिति व प्रगति के साथ ही निर्वाचन के अभ्यर्थियों द्वारा किये जाने वाले व्यय की विभिन्न दरों के निर्धारण संबंधी जानकारी प्राप्त की।
जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने निर्देशित किया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित सभी कार्य निर्धारित तय समयावधि में पूर्व किया जाना सुनिश्चित करें।
इस दौरान् उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) मदन लाल नेहरा, जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रभारी भवदेव सिंह उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement