District Election Officer Give notice to BJP MP Bohra and Sushil Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने BJP MP बोहरा, कांग्रेस के सुशील शर्मा को दिया नोटिस, यहां देखें

khaskhabar.com: बुधवार, 13 मार्च 2019 2:26 PM (IST)
जिला निर्वाचन अधिकारी ने BJP MP बोहरा, कांग्रेस के सुशील शर्मा को दिया नोटिस, यहां देखें
जयपुर। जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के जयपुर सांसद रामचरण बोहरा और राजस्थान कांग्रेस के महासचिव सुशील शर्मा को जयपुर में विभिन्न स्थानों पर भारतीय सेना के साथ स्वयं के फोटो वाले पोस्टर लगाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इसका जवाब तीन दिन के अंदर देने के लिए कहा गया है। इन पोस्टरों में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा अपने स्वयं के फोटो के साथ किए गए विभिन्न कार्यों को दर्शाया गया है।आपको बताते जाए कि चुनाव आयोग ने भारतीय सेना के फोटो चुनावों में उपयोग करने पर पहले ही रोक लगा दी थी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारतीय सेना के जवानों के फोटो को पोस्टर पर उपयोग करने को लेकर जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा, कांग्रेस के महासचिव सुशील शर्मा को नोटिस देकर तीन दिन अंदर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement