District Collector of the public hearing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलक्टर ने की जनसुनवाई

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 6:08 PM (IST)
जिला कलक्टर ने की जनसुनवाई
जैसलमेर । ग्राम पंचायत डांगरी में रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर मातादीन शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए। रात्रि चौपाल में सरपंच सुजानाराम, पूर्व सरपंच भैरूसिंह के साथ ही किसानों ने एक ही स्वर में जिला कलक्टर से आग्रह किया कि उनके नलकूपों एवं घरों की बिजली वोल्टेज बहुत कम रहता है जिससे खेती को नुकसान हो रहा है। इस संबंध में जिला कलक्टर ने अधिषाषी अभियंता से ग्रामीणों के समक्ष जानकारी ली तो उन्होंनें बताया कि इसमें फीडर अलग करने के लिए 5 कि.मी. विद्युत लाईन खिंचवानी पडेगी व इसके लिए सामग्री भी मंगवा दी जाएगी। जिला कलक्टर ने अधिकारी को निर्देष दिए कि वे 15 दिवस में विद्युत वोल्टेज में सुधार लावें। रात्रि चौपाल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण, उपखंड अधिकारी फतेहगढ रणसिंह, तहसीलदार तुलछाराम विष्नोई, विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई, सरपंच डांगरी सुजानाराम के साथ ही जिला अधिकारी एवं अच्छी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। चौपाल में जिला अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन डॉ.बी.एल.मीणा ने किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement