District Collector inspected the development works under construction-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2023 4:31 PM (IST)
जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया निरीक्षण
-नियत समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए जोधपुर। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को जोधपुर शहर में मंडोर गार्डन ,सुरपुरा बांध ,गोकुल जी की प्याऊ से सुरपुरा बांध रोड एवं गोकुल जी प्याऊ गोकुल से आठ मील मंडोर रोड तक सड़क निर्माण के चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंडोर गार्डन एवं सुरपुरा बांध में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन
जिला कलक्टर ने मंडोर गार्डन में चौपाटी, नाइट गार्डन ,लाइट एवं साउंड शो में बैठक व्यवस्था का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए तथा प्रस्तावित कार्य में नागादड़ी नहर में लगातार पानी के बहाव की जानकारी ली ।जिला कलक्टर ने सुरपुरा बांध के द्वितीय फेज के तहत चल रहे कार्यों का अवलोकन किया तथा कार्य की प्रगति में गति लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त नवनीत कुमार, अपर जिला कलक्टर (द्वितीय) राजेंद्र डांगा, जोधपुर विकास प्राधिकरण के निदेशक अभियांत्रिकी महेंद्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार, अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश सोलंकी,अधिशाषी अभियंत अभिषेक परिहार, सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गोकुल जी की प्याऊ से सुरपुरा बांध रोड तथा गोकुल जी की प्याऊ से 8 मील रोड के निर्माण कार्यों का अवलोकन
जिला कलक्टर गुप्ता ने मंगलवार को गोकुल जी की प्याऊ से सुरपुरा बांध रोड तथा आठवीं रोड के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय)राजेंद्र डांगा, सार्वजनिक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता विपिन गुप्ता , धिशाषी अभियंता राकेश माथुर सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement