दौसा: जिला कलक्टर ने लिया अस्पताल के हालात का जायजा
khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 2:42 PM (IST)
दौसा। यहां आयोजित आरएमआरएस की मासिक बैठक में शुक्रवार को जिला कलक्टर अशफाक हुसैन ने अस्पताल के हालात का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने पीएमओ महेश शर्मा से समस्याओं की जानकरी ली तथा अस्पताल में पानी की कमी की समस्या का संबंधित अधिकारी को फोन कर निस्तारण के तुरंत निर्देश दिए। बैठक में पीएमओ ने बताया कि हमारे यहां स्टाफ को लेकर कोई खाली पोस्ट नहीं है। लेकिन रोगियों की अधिकता होने से स्टाफ कम पड़ता है। इस बारे में भी जिला कलक्टर ने संभावित मदद का आश्वासन दिया।