Advertisement
जिला कलेक्टर ने पसोपा में की रात्रि चौपाल, 5 निक्षय मित्र बनाए

कौशल ने सभी जिले वासियों से भी अपील की है कि वे निक्षय मित्र बन के टीबी के मरीजों को पोषण, आजीविका और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करे। उल्लेखनीय है कि निक्षय मित्र एक सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम है जिसके तहत लोग टीबी के मरीजों की मदद कर सकते हैं। यह "प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान" के तहत एक पहल है। निक्षय मित्र बनने के लिए आपको communitysupport.nikshay.in पर लॉग इन करना होगा और फिर "निक्षय मित्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म" पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। टीबी रोगियों का चयन आप रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं।
इससे पूर्व जिला कलक्टर ने प्रत्येक ग्रामीण की समस्या को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाएं। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


