District Collector did a surprise inspection of Kailaras Tehsil and suspended two-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलेक्टर ने किया कैलारस तहसील का औचक निरीक्षण, दो को किया निलंबित

khaskhabar.com: बुधवार, 24 जुलाई 2024 7:47 PM (IST)
जिला कलेक्टर ने किया कैलारस तहसील का औचक निरीक्षण, दो को किया निलंबित
मुरैना। जिला कलेक्टर अंकित अस्थाना ने अपर कलेक्टर सीवी प्रसाद के साथ बुधवार को कैलारस तहसील में राजस्व अभियान के द्वितीय चरण का निरिक्षण किया। जिसमें राजस्व महाअभियान को लेकर समीक्षा की गई। वही अभिभाषक संघ द्वारा तहसील प्रांगण में साफ सफाई और पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर अंकित अस्थाना को एक ज्ञापन देकर अवगत कराया। जिस पर कार्यवाही करते हुए तत्काल पीएचई एवं नगर पालिका को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। वही निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर मौके पर ही प्रवाचक भारत भूषण शर्मा एवं पटवारी देवेंद्र निगम को निलंबन के आदेश दिए और संबंधित अधिकारियों को किसानो की किसी भी काम में कोता ही न बरतने की हिदायत दी। इस अवसर पर तहसीलदार कैलारस विश्राम बघेल नायब तहसीलदार श्री टी एस लकड़ा एवं राजस्व विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement