District Collector Devendra Kumar inspected Gol CHC, also met patients-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया गोल CHC का निरीक्षण, मरीजों से भी मिले

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 4:23 PM (IST)
जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया गोल CHC का निरीक्षण, मरीजों से भी मिले
दौसा (ब्यूरो)। कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र गोल में मरीजों को मिल रही चिकित्सीय सुविधा की जानकारी ली। वार्डों में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश डॉक्टरों को दिए। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक एवं अन्य चिकित्सा अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर अस्पताल परिसर की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत छारेड़ा में मनरेगा कार्यों एवं फार्म पॉन्ड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मनरेगा स्थल पर श्रमिकों की उपस्थिति की जांच की मेडिकल किट की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था आदि की जानकारी ली। इस दौरान जिला परिषद सीईओ धारा सिंह मीणा, लालसोट एसडीएम नरेंद्र कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement