District collector constituted joint parties-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलेक्टर ने किया संयुक्त दलों का गठन

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 1:24 PM (IST)
जिला कलेक्टर ने किया संयुक्त दलों का गठन
बूंदी। जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों बुधवार को वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे के सर्वे एवं आंकलन के लिए जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दलों का गठन किया है। जिला कलक्टर ने दल में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शीघ्र आपसी सामंजस्य स्थापित कर संबंधित तहसील क्षेत्र में हुए फसल खराबे का आंकलन कर रिपोर्ट अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) प्रभारी अधिकारी ,सहायता अनुभाग कलेक्ट्रेट बूंदी को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एडीएम (सीलिंग) को खराबे की रिपोर्ट संकलित करवाकर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।
संयुक्त दल गठित

जिला कलक्टर द्वारा जिले के बूंदी, तालेडा, केशवरायपाटन, इन्द्रगढ़, हिण्डोली एवं नैनवां के लिए संयुक्त दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक दल में संबंधित तहसीलदार एवं कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारियों को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement