Advertisement
जिला कलक्टर ने आमेर में भर्ती स्थल पर की तैयारियों की समीक्षा

उन्होंने विज्ञान अधिकारी को इन्टरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने व सेना भर्ती रैली में आने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच व सत्यापन करने के लिए संबंधित तहसीलदारों को नियुक्त करने के निर्देश भी दिये। साथ ही अभ्यर्थियों को परिवहन सुविधा के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसे लगाने तथा यातायात व कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस की व्यवस्था करने को कहा है।
सेना भर्ती रैली के निदेशक कर्नल वी. एस. पठानिया ने बताया कि भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के माध्यम से ही प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थियों को प्रात: 2 बजे से प्रात: 7 बजे तक प्रवेश मिलेगा। प्रात: 7 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिया जायेगा। बैठक में पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं सेना भर्ती रैली के नोडल अधिकारी हरि सिंह मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय कैलाश चन्द यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



