District Collector Alok Ranjan Inspects Urban Service Camp in Pipar City-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने पीपाड़ शहर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 जून 2026 5:38 PM (IST)
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने पीपाड़ शहर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण
जोधपुर। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को पीपाड़ शहर नगर पालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का अवलोकन किया तथा उपस्थित लाभार्थियों से संवाद कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शिविर के माध्यम से प्राप्त सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। *आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से हो समाधान* जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त परिवेदनाओं एवं प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि छोटे से छोटे कार्य को भी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ लिया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से पट्टा वितरण, नामांतरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं तथा वंचित वर्गों सहित सभी पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराया जाए।
*नगरीय आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश*
जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क, सड़क, नाली, सीवरेज, पेयजल, विद्युत तथा अन्य नगरीय आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त जनसमस्याओं का मौके पर अधिकतम निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित समयावधि में उनका निराकरण किया जाए।
*विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का किया अवलोकन*

जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का अवलोकन कर योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पट्टे, प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति, सहायता राशि के चेक एवं सहायक उपकरण प्रदान किए। लाभार्थियों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नेमाराम चौधरी, अधिशासी अधिकारी रामकिशोर सहित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement