Distressed daughter kills self in MP when asked to quit job Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मां ने कहा नौकरी छोड़ दो, बेटी ने छोड दी जिंदगी

khaskhabar.com:
मां ने कहा नौकरी छोड़ दो, बेटी ने छोड दी जिंदगी
बताया जा रहा है कि कल शाम खुशबू की मां उससे मिलने आई थी और दोनों के बीच किसी बात को लेकर तनाव हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी की खुशबू की मां ने उसे नौकरी छोडक़र वापस साथ चलने के लिए कह दिया, जिससे युवती काफी तनाव में आ गई थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे खुशबू ने अपने ऊपर केरोसीन डाला और खुद को आग के हवाले कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर कमरे में सो रही मां खुशबू के पास पहुंची, इसी बीच मकान मालिक भी वहां आ पहुंचे और जैसे-तैसे आग को बुझाया। बुरी तरह से झुलसी खुशबू को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहपुर थाना पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement