प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की अपील, संसद के लिए व्यवधान अच्छा नहीं
khaskhabar.com: रविवार, 16 जून 2019 9:58 PM (IST)
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि बिना किसी व्यवधान और
गतिरोध के संसद की सुचारु कार्यवाही को सुनिश्चित करने के लिए दलों में
सर्वसम्मति है।
प्रधानमंत्री द्वारा दो पहलों की घोषणा करते हुए, जोशी ने कहा कि मोदी ने
स्वतंत्र रूप से सरकार के साथ बातचीत करने और विचारों का आदान-प्रदान करने
के लिए 19 जून को संसद में प्रतिनिधित्व के साथ सभी राजनीतिक दलों के
अध्यक्षों को आमंत्रित किया था और 20 जून को दोनों सदनों के सांसदों को
आमंत्रित किया था।
जोशी ने कहा कि यह नई पहल सभी सांसदों के बीच टीम भावना का निर्माण करने
में सहायक होगी और भविष्य में संसद के कामकाज को सुचारु रूप से चलाया जाना
सुनिश्चित करेगी।
(आईएएनएस)