Advertisement
बिहार में औरंगाबाद सीट को लेकर कांग्रेस-राजद में तकरार

उन्होंने कहा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की सीट शेयरिंग पर बातचीत हुई थी, क्या बातचीत हुई ये पता नहीं लग पाया। वो अभी दिल्ली गए हुए हैं। वहां पर हाईकमान से बातचीत होगी। हमारी जो मांग थी कि ये सीट हमें दी जाए, शायद राजद ये सीट हमें देने से सहमत नहीं है।
आगे कहा, अगर ऐसा है तो यह गलत है, इसलिए गलत है क्योंकि जिन्हें इस सीट से राजद का टिकट दिया जा रहा है, उनका इस क्षेत्र से कोई मतलब नहीं है। उनको यह भी नहीं पता कि क्या-क्या मुद्दे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, निखिल कुमार का कहना है कि ये सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट है। औरंगाबाद को लेकर गलती हुई है और गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया गया है। लिहाजा इसका खामियाजा उन्हें उठाना होगा, जिन्होंने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया।
निखिल कुमार ने कहा, औरंगाबाद के लोगों की अपेक्षा है कि मैं औरंगाबाद से ही चुनाव लड़ूं। मैं चुनाव मैदान से भाग नहीं रहा हूं। जो भी हालत हो, मैं औरंगाबाद से चुनाव लड़ूंगा। मुझे उम्मीद है कि पार्टी आलाकमान मुझे औरंगाबाद से चुनावी मैदान में उतरने के लिए इजाजत देगा, क्योंकि औरंगाबाद में कांग्रेस की काफी अच्छी स्थिति है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


