Advertisement
ओरल रीडिंग फ्लूएंसी कार्यक्रम पर परिचर्चा, 8 सितंबर को मेगा पीटीएम

जयपुर। मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (MSRA) के तहत कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए चल रहे ओरल रीडिंग फ्लूएंसी कार्यक्रम की रीडिंग रेमेडिएशन कार्य योजना और क्रियान्वयन पर शिक्षा संकुल में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शासन सचिव, शिक्षा कृष्ण कुणाल ने 1 सितंबर तक कैंपेन के परिणाम जारी करने और 8 सितंबर को प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में मेगा पीटीएम की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को रीडिंग रेमेडिएशन का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। रीडिंग रेमेडिएशन का उद्देश्य कमजोर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त अभ्यास और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के जरिए उनकी पठन क्षमता में सुधार करना है।
कुणाल ने विद्यार्थियों तक पुस्तकें एवं वर्कबुक शीघ्र पहुंचाने, टीचर ऐप पर लर्निंग वीडियो अपलोड करने और सिटिंग मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देने के निर्देश दिए। सिटिंग मॉडल के अंतर्गत कक्षा में विद्यार्थियों को उनकी पठन क्षमता के स्तर के अनुसार बैठाकर उन्हें लक्षित सहायता दी जाती है, ताकि सीखने की गति तेज हो सके।
बैठक में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल, निदेशक प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा श्री सीताराम जाट, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक श्री सुरेश कुमार बुनकर, उपायुक्त डॉ. ओमप्रभा, यूनीसेफ, बीसीजी और वाधवानी फाउंडेशन के प्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


