Discussion on Jitendra Sharma book Made in Lockdown-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जितेंद्र शर्मा की पुस्तक 'मेड इन लॉकडाउन' पर चर्चा

khaskhabar.com: शनिवार, 16 अप्रैल 2022 4:52 PM (IST)
जितेंद्र शर्मा की पुस्तक 'मेड इन लॉकडाउन' पर चर्चा
जयपुर । आईएएस एसोसिएशन, राजस्थान ने अपने फेसबुक पेज पर आज आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) के प्रबंध निदेशक डॉ जितेंद्र शर्मा के साथ 'बुक टॉक' का आयोजन किया। सेशन एएमटीजेड बनाने के पीछे के विचार पर, भूमि आवंटन के लिए रिवेन्यू मॉडलिंग, फाइनेंशियल मॉडलिंग, स्टेंड्राइजेशन और पैकेजिंग के केंद्रित था। वे आईएएस लिटरेरी सेक्रेटरी, आईएएस एसोसिएशन, राजस्थान, श्रीमती मुग्धा सिन्हा के साथ चर्चा कर रहे थे।
पार्क के पीछे के विचार के बारे में बात करते हुए, डॉ शर्मा ने कहा कि आधुनिक उत्पाद विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा में तकनीकी जटिलता के स्तर पर पहुंच गए हैं, जिसे विज्ञान का सपोर्ट मिलना चाहिए। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक केंद्रों के माध्यम से इनोवेटर्स और मेन्यूफैक्चर्स पर से वैज्ञानिक भार को दूर करना था। एएमटीजेड भारत का प्रमुख मेडिकल टेक्नोलॉजी पार्क है जो सामान्य विनिर्माण सुविधाओं के साथ-साथ वैज्ञानिक सुविधाएं प्रदान करता है। यह दुनिया के सबसे बड़े चिकित्सा प्रौद्योगिकी निर्माण समूहों में से एक है।
डॉ शर्मा ने वैज्ञानिक केंद्रों को एकांत में अनुभव किया और इन सभी केंद्रों को एक छत के नीचे लाने का विचार आया। भारी चिकित्सा उपकरणों के परिवहन के लिए एक बंदरगाह की आवश्यकता, मुख्य चिकित्सा और इंजीनियरिंग आधार, और व्यापार करने में आसानी जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए पार्क के स्थान को विशाखापट्टनम तक सीमित कर दिया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि किसी विशेष सेक्टर के मौजूदा चैंपियन का शोषण करने के बजाय चैंपियन उत्पन्न करने की आवश्यकता है। इसी तरह, एक मंत्रालय से एकमुश्त राशि प्राप्त करने के बजाय विभिन्न मंत्रालयों की विभिन्न योजनाओं से पैसा एकत्रित किया जा सकता है। हैल्थकेयर एक ऐसा क्षेत्र है जहां अगर वैल्यू चेन में एक व्यक्ति खो जाता है तो सभी को नुकसान होता है। यही कारण है कि ऐसी पार्टनरशिप बनाने की आवश्यकता है जो सभी के लिए लाभकारी हो। चिकित्सा उपकरणों की श्रेणी एक विषम समूह है। एक सेक्टर को तोड़ने की जरूरत है, उत्पाद के महत्वपूर्ण कम्पोनेंट्स को देखें, उन कम्पोनेंट्स के उत्पादन के लिए सुविधाएं बनाएं और तब विकास अपने आप आ जाएगा। उन्होंने कहा, "स्टेंड्राइजेशन के संबंध में, एएमटीजेड की सभी प्रयोगशालाएं वैश्विक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं। भारतीय मानकों के लिए, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड्स (बीआईएस) के तहत अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाने के लिए, किसी भी आवश्यक बदलाव पर डिबेट करने के लिए समितियां बनाई गईं, इसे बीआईएस द्वारा आयोजित इंडस्ट्री वोटिंग में डाल दिया गया, जो इसे राष्ट्रीय मानक के रूप में प्रकाशित करेंगे”।

उन्होंने आगे दोनों शहरों में वर्ष के अलग-अलग समय में 'जयपुर-विजाग साइंस एंड इनोवेशन फेस्टिवल' का आयोजन करने का सुझाव दिया। यह फेस्टिवल पूरे देश में इनोवेशन को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों शहर बेहद विशेषाधिकार प्राप्त हैं और उनके पास बड़े पैमाने पर कौशल है जिससे देश को बहुत लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement