Advertisement
यूपी में सीएम बदलने की चर्चा गलत, पार्टी में अनुशासन हमारी प्राथमिकता - भूपेंद्र चौधरी

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत स्थिति में है और हम लोग उपचुनाव के लिए तैयार हैं। हमें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता का भाजपा को आशीर्वाद मिलेगा। हम उपचुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।
कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल नेगेटिव एजेंडा सेट करना चाहती है। कांग्रेस केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। आज देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस नेगेटिव एजेंट को समझ रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। आज प्रधानमंत्री मोदी पर देशवासियों का भरोसा कायम है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आस्था और परंपरा को लेकर आगे बढ़ रही है। 500 साल के बाद अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण हुआ। हम आस्था और परंपरा के एजेंडे को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। लोकतंत्र में जय और पराजय होती है। मैं मानता हूं कि कुछ कमी हमारी रही होगी। हम जनता को अपनी बात समझा नहीं पाए, लेकिन हम आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
कांवड़ विवाद पर उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नाम लिखने का अधिकार है, लेकिन लंबे समय से इसे लागू नहीं किया गया। बड़ी संख्या में लोग कांवड़ लेकर हरिद्वार से निकलते हैं। ऐसे में यह उनकी सुरक्षा, आस्था और पारदर्शिता से जुड़ा मुद्दा है। लेकिन कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसको पालन करते हुए हम आगे बढ़ेंगे।
राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन राठौड़ को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अच्छा अवसर है कि मुझे इस वक्त आने का मौका मिला। मदन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान में पार्टी आगे बढ़ेगी। मैं अपनी ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


