Advertisement
'मतदाता सूची में गड़बड़ियां छोटी नहीं, बड़ी लापरवाही हैं', एसआईआर पर अखिलेश ने चुनाव आयोग को घेरा

उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और दिल्ली में चुनाव आयोग के विरोध से जुड़े घटनाक्रम का भी जिक्र किया। अखिलेश ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि सपा के पीडीए प्रहरी सचिन ने फूलमती नाम की महिला के कई स्थानों पर वोट दर्ज होने की जानकारी दी है। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में बूथ लेवल अधिकारी को सूचित किया गया है और उम्मीद जताई कि अतिरिक्त प्रविष्टियां हटाई जाएंगी। उन्होंने आयोग से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि ऐसी गड़बड़ियों से मताधिकार प्रभावित होने की आशंका है।
उन्होंने मतदाता सूची तैयार करने में निजी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की भूमिका पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि यदि कंपनी के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं तो उसकी विश्वसनीयता को लेकर भी स्पष्टीकरण होना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि किसी निजी कंपनी के जरिए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकती है।
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर अखिलेश ने कहा कि पार्टी की रणनीति और विभिन्न क्षेत्रों में कामकाज की दिशा तय करने के लिए 26 नवंबर को बैठक होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में विस्तार से चर्चा कर आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


