प्रतापगढ़। जिले में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक सोहनलाल धानका शुक्रवार को औचक निरीक्षण पर पहुंचे। पुराना बस स्टैंड व नए बस स्टैंड व वक्र्सशॉप का निरीक्षण किया। निगम की हालत देख कर वे संतुष्ट नहीं दिखे। मीडया से मिले तो उन्होंने प्रतापगढ़ डीपो में रोडवेज की स्थिति ठीक नहीं है। यहा पर सफाई की व्य्वस्था सही है पर स्टाफ की कमी है, गाडिया भी पुरानी है तथा वक्र्सशॉप की हालत भी ठीक नहीं है। कहा कि ऐसा नहीं है कि उच्चाधिकारियों को प्रतापगढ़ की स्थिति पता नहीं है। उच्चाधिकारियों को भी यह महसूस हो रहा है कि प्रतापगढ़ डिपो के साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें से कुछ नई बसें प्रतापगढ़ डिपो को भी दी जाएगी। वही कहा की प्राइवेट बस स्टैंड को अन्यत्र स्थापित किया जाए डिपो में रोडवेज को हो रहे घाटे के मद्देनजर निगम के कार्यकारी निदेशक धानका ने कहा कि इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। निगम की ओर से जिला प्रशासन को प्रस्ताव दिया जाएगा जिसमें पुराने बस स्टैंड के पीछे संचालित प्राइवेट बस स्टैंड को अन्यत्र स्थापित करने की मांग की जाएगी। साथ ही पुराने बस स्टैंड भवन के ऊपर ही नए कमरों के निर्माण के लिए नगर परिषद को भी प्रस्ताव भेजा जाएगा। व जल्दी ही डीपो को सही रूप से सचालित किया जायगा।