Director of Secondary Education has released Adeshika-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने किया आदेशिका का विमोचन

khaskhabar.com: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 5:22 PM (IST)
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने किया आदेशिका का विमोचन
बीकानेर। बहुउपयोगी विभागीय आदेशों को एक पुस्तककार में संकलित कर शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार गहलोत ने नायाब काम किया है और शिक्षा क्षेत्र में नवाचारों की श्रृंखला को आगे बढ़ाया है। ये कहना है माध्यमिक शिक्षा निदेशक बी.एल. स्वर्णकार का, जो अन्य अतिथियों के साथ अपने कक्ष में सहायक परियोजना समन्वयक मनीष कुमार गहलोत की ओर से संकलित एवं सम्पादित ‘आदेशिका’ का विमोचन कर रहे थे। ‘आदेशिका’ के प्रकाशक ‘सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी’ बीकानेर के अध्यक्ष और साहित्यकार नदीम अहमद नदीम ने कहा कि सम्पादक मनीष कुमार गहलोत प्रारंभ से ही शिक्षा क्षेत्र में कुछ अलग हटकर कार्य करने के लिए जाने जाते है। ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण चेतना विषयक शोध के लिए पूर्ण शिक्षा निदेशक श्याम सुन्दर बिस्सा ने मनीष गहलोत की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी। विमोचन के अवसर पर शाला दर्पण प्रभारी दिलीप पड़िहार, शाला दर्पण प्रभारी डॉ रोबिना शाहिन, आरएचएम डॉ रोहताश पचार, प्रधानाध्यापक राजकुमार और धीरज पारीक भी मौजूद रहे।

[@ यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement