Directive Twitter in the governments toolkit case, do not interfere in this process until the investigation is complete-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार की टूलकिट मामले में ट्विटर को सख्त हिदायत,जांच पूरी होने तक इस प्रक्रिया में दखल न दें!

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 मई 2021 10:31 PM (IST)
सरकार की टूलकिट मामले में ट्विटर को सख्त हिदायत,जांच पूरी होने तक इस प्रक्रिया में दखल न दें!
नई दिल्ली।आईटी मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि सरकार ने शुक्रवार को ट्विटर से मैनिपुलेटेड मीडिया टैग को हटाने के लिए कहा, जो कथित तौर पर कांग्रेस द्वारा कोविड संकट पर केंद्र पर हमला करने के लिए तैयार किए गए टूलकिट के बारे में है।सूत्रों के अनुसार सरकार ने शुक्रवार को ट्विटर से कहा कि ट्विटर मैनिपुलेटेड मीडिया टैग का इस्तेमाल बंद करे, क्योंकि अभी टूलकिट मामले की जांच एजेंसी कर रही है। केंद्रीय IT मंत्रालय ने कहा कि एजेंसी टूलकिट के कंटेंट की जांच कर रही है, न कि ट्विटर की। केंद्र ने कहा कि आप जांच पूरी होने तक इस प्रक्रिया में दखल न दें। जब तक यह मामला जांच के दायरे में है तब तक ट्विटर अपना फैसला नहीं सुना सकती है। दरअसल, ट्विटर ने BJP के प्रवक्ता संबित पात्रा के कुछ ट्वीट पर मैनिपुलेटेड मीडिया का टैग लगाकर दिखाया था। ये ट्वीट कांग्रेस की टूल किट को लेकर किए गए थे। सरकार ने कहा कि ट्विटर का ये कदम साफ तौर पर निष्पक्ष तौर से चल रही जांच को प्रभावित करने वाला और एकतरफा है। यह उसके दायरे के भी बाहर है और हम इसका विरोध करते हैं। ट्विटर ने अपने आप ही कुछ ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया टैग से डेजिग्नेट करने का फैसला लिया, जबकि एजेंसी के पास इस मामले की जांच चल रही थी। इससे निष्पक्ष प्लेटफॉर्म के तौर पर ट्विटर की विश्वसनीयता कम होती है। इस कदम से ये सवाल उठता है कि ट्विटर मध्यस्थ या पंच बन रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement