Dimple Yadav said, common man troubled Notbandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी से आम आदमी परेशान-डिंपल यादव

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 3:49 PM (IST)
नोटबंदी से आम आदमी परेशान-डिंपल यादव
दिल्ली। सीएम अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि सपा काले धन के ख़िलाफ़ है।भाजपा को नोटबंदी की पूरी तैयारी करनी चाहिए थी। आम लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। इमरजेंसी के वक़्त में लोगों के पास पैसे नहीं है। ना ही अस्पताल पुराने नोट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास तो उत्तर प्रदेश में हो ही रहा है, विपक्ष डरकर निकाल रहा है रथ यात्रा। पार्टी में मतभेद पर सांसद डिंपल यादव ने कहा की पार्टी के हर बड़े-छोटे नेता व कार्यकर्ता ने यही कहा है कि पार्टी में सब ठीक है।राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल ने भी कहा है कि भाजपा ने नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में किया है। इससे आम जनता को दिक्कत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसा नहीं करना चाहिए था। यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement