Advertisement
दिग्विजय सिंह बेटे जयवर्धन को आगे बढ़ाने के लिए चला रहे कांग्रेस के अंदर 'हिडन एजेंडा': भाजपा विधायक सबनानी

उन्होंने कहा कि विपक्ष का चेहरा कोई भी हो, भाजपा सरकार 'अंगद के पैर' की तरह मजबूती से जन कल्याण के काम कर रही है। राज्य में पार्टी संगठन लगातार काम कर रहा है। आने वाले समय में भी मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
26 नवंबर की रैली के लिए कांग्रेस की राज्य इकाई की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा, "26 तारीख को होने वाली कांग्रेस की रैली को खुद उनके जिलाध्यक्ष और जिम्मेदार कार्यकर्ता ही गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस में उत्साह भरने की कोशिशें उस गुब्बारे जैसी हैं जिसमें हवा भरी जा रही है, लेकिन नीचे से लीकेज (पंचर) है।"
भाजपा विधायक ने कहा कि राहुल गांधी जिन मुद्दों पर लड़ रहे हैं, वे पूरी तरह से तथ्यहीन और तर्कहीन हैं। राहुल गांधी केवल प्रोपेगेंडा कर रहे हैं और उनके पीछे 'दिमागी नक्सली' काम कर रहे हैं। कांग्रेस की इस रैली को न तो जनता का समर्थन मिलेगा और न ही खुद उनके कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


