Digvijay Chautala will visit all 90 constituencies and connect the youth with JJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सभी 90 हलकों में जाकर युवाओं को जेजेपी के साथ जोड़ेंगे दिग्विजय चौटाला

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जून 2025 6:30 PM (IST)
सभी 90 हलकों में जाकर युवाओं को जेजेपी के साथ जोड़ेंगे दिग्विजय चौटाला
चंडीगढ़। युवाओं को जननायक जनता पार्टी से जोड़ने के लिए जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला प्रदेशभर का दौरा करेंगे। दिग्विजय चौटाला सभी 22 जिलों और 90 विधानसभा क्षेत्रों में ‘युवा जोड़ो अभियान’ कार्यक्रम करेंगे। दिग्विजय 18 जून को कैथल से इस बड़े अभियान का शुभारंभ करेंगे। जेजेपी युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला 21 जून को अंबाला और 22 जून को पानीपत में यह कार्यक्रम करेंगे। अभियान के तहत दिग्विजय चौटाला प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और 31 जुलाई तक चलने वाले पार्टी सदस्यता अभियान के तहत युवाओं को ज्वाइन करवाकर उन्हें जेजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। इस दौरान वे प्रदेश के युवाओं और जेजेपी कार्यकर्ताओं से प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, भाजपा सरकार की कमियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही पिछली गठबंधन सरकार के दौरान जेजेपी के प्रयासों से हुई विकास कार्यों के बारे में लोगों को अवगत करवाएँगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement