पानीपत। डिजीटल इंडिया योजना में नौ दिसम्बर को डिजिटल इंडिया कैम्पेन के तहत एक डिजिटल इण्डिया वैन जिला पानीपत में आएगी। जो जिला के 6 खण्डों के सभी गांवों और शहर कस्बों में जाकर लोगों को डिजिटल इंडिया योजना के महत्व की जानकारी देगी। इस कैम्पेन को सफल बनाने में जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को पूर्ण सहयोग देना चाहिए। यह आह्वान अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने अपने कार्यालय में आयोजित जिला के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए किया।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले