Difficulties increased new banking regulations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नए बैंकिंग नियमों से बढ़ी मुश्किलें

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 7:31 PM (IST)
नए बैंकिंग नियमों से बढ़ी मुश्किलें
झांसी। कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक मार्च से बैंकिंग नियमों में किए गए कई बदलाव से आम जनता दुविधा में पड़ गई है। बदलाव के तहत सभी बैंकों में अब लेन-देन पर चार्ज वसूलने की तैयारी कर ली गई है। एक मार्च से ही फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट के बाद ग्राहक से हर ट्रांजेक्शन के लिए फीस और सर्विस चार्ज वसूला जाएगा। वहीं, एटीएम से चार बार पैसा बिना किसी चार्ज के निकाल सकते हैं। पाचंवी बार निकासी पर सरचार्ज लग जाएगा। अगर सेविंग अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में है तो माह में एटीएम से तीन बार ही कैश ट्रांजेक्शन फ्री में कर पाएंगे। अगर इससे ज्यादा कैश ट्रांजेक्शन करते है तो हर ट्रांजेक्शन पर 50 रुपए और सर्विस चार्ज देना होगा। साथ ही बैंक ने व्यवसायिक प्रतिनिधि और पीओएस से नकदी निकालने पर निर्धारित सीमा के बाद शुल्क लेने की बात कही है। जिसके बाद नौकरीपेशा और सेवानिवृत लोगों की समस्याएं बढ़ गई है और उनमें रोष है। लोगों का कहना है कि उनका ही पैसा उनकी ओर से वापस लेने पर लिया जा रहा टैक्स पूरी तरह गलत है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ BJP को अब अफसोस,यूपी में मुस्लिमों को भी टिकट देते तो ठीक रहता! ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement