Didi closed her eyes and gave free rein to TMC goons: Gaurav Bhatia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीदी ने आंखे बंद कर लीं और टीएमसी के गुंडों को खुली छूट दे दी: गौरव भाटिया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 2:49 PM (IST)
दीदी ने आंखे बंद कर लीं और टीएमसी के गुंडों को खुली छूट दे दी: गौरव भाटिया
नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बंगाल में हुई हिंसा को लेकर टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 2 मई के बाद पश्चिम बंगाल में जिस तरह हिंसा हुई, निर्दोष नागरिकों की हत्या की गई, महिलाओं के साथ दुराचार किया गया। ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में आज संविधान का नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष का राज है। ममता बनर्जी ने आंखे बंद कर लीं और टीएमसी के गुंडों को खुली छूट दे दी। मानव अधिकार आयोग की रिपोर्ट 13 जुलाई को न्यायालय के समक्ष रखी गई। रिपोर्ट के अनुसार मानव अधिकार आयोग को 1979 शिकायत प्राप्त हुईं, पश्चिम बंगाल में हमारे 15,000 भाई-बहनों को प्रताड़ित किया गया। 8,000 ऐसे लोग हैं जिन्होंने​ हिंसा, दुराचार किया और कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement