Diabetic New World Congress Begins Diabetes India 2019-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डायबिटीज की नवीं वर्ल्ड कांग्रेस ‘डायबिटीज इंडिया 2019’ प्रारंभ

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019 9:06 PM (IST)
डायबिटीज की नवीं वर्ल्ड कांग्रेस ‘डायबिटीज इंडिया 2019’ प्रारंभ
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने गुरुवार को सायं जेईसीसी में डायबिटीज की नवीं वर्ल्ड कांग्रेस ‘डायबिटीज इंडिया 2019’ कांफे्रंस का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। डॉ. शर्मा ने डायबिटीज इंडिया की 4 दिवसीय नवीं वर्ल्ड कान्फ्रेंस का जयपुर में आयोजन करने के लिए डायबिटीज इंडिया के अध्यक्ष डॉ. एस.एन.सादीकोट, महासचिव डॉ. एस.आर. अरविन्द, कार्यकारी सचिव डॉ. बंशी साबू के साथ ही आयोजन समिति के अध्यक्ष और एस.एम.एस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी तथा प्रोग्राम चेयरमेन डॉ. अरविन्द गुप्ता सहित सभी आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लाइफस्टाइल डिजीजेज में डायबिटीज सर्वाधिक प्रचलित रोगों में से एक है। हमारे देश में लगभग 7 करोड़ व्यक्ति डायबिटीज से ग्रसित हैं। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 तक भारत दुनिया का डायबिटिक कैपिटल हो जाएगा। इसका मुख्य कारण जीवन शैली में बदलाव, अधिक मसालेदार भोजन, कम व्यायाम, बढ़ता तनाव, जेनेटिक तथा पर्यावरणीय खतरे माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वषोर्ं पूर्व हमने कई बीमारियों को पूरी तरह से तरह खत्म कर दिया है। अब डायबिटीज के लिए भी इसी प्रकार के प्रयासों की जरूरत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement