Dhoni aadhaar is safe: Ravishankar Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रविशंकर बोले-धोनी का आधार सेफ, व्यक्तिगत जानकारी लीक नहीं

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 11:07 PM (IST)
रविशंकर बोले-धोनी का आधार सेफ, व्यक्तिगत जानकारी लीक नहीं
मंत्री ने कहा, मैंने सीएससी से कहा है कि इस तरह के वाकये भविष्य में न होने पाए। मैं सबको आश्वस्त करता हूं कि आधार सुरक्षित और सलामत है। कोई भी व्यक्तिगत जानकारी लीक नहीं हुई है। व्यक्तिगत जानकारियों को सार्वजनिक संपत्ति बनाए जाने से नाराज साक्षी ने कई ट्वीट किए और आश्चर्य जताया कि निजता भी कोई चीज है या नहीं। साक्षी के मंगलवार के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रसाद ने वादा किया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया, मेरी जानकारी में यह बात लाने के लिए धन्यवाद। व्यक्तिगत जानकारी साझा करना गैर कानूनी है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement