Dharna during the injunction, action by police -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निषेधाज्ञा के दौरान दिया धरना, पुलिस ने की कार्रवाई

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 सितम्बर 2017 3:05 PM (IST)
निषेधाज्ञा के दौरान दिया धरना, पुलिस ने की कार्रवाई
भरतपुर। जिले को अकाल ग्रस्त घोषित करने, किसानों को पानी देने-बिजली देने और उनका कर्ज माफ करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। इस दौरान किसानों ने वहां महापड़ाव डाल दिया। बाद में किसान सभा के सचिव नत्थी लाल शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व धरना स्थल पर पहुंची पुलिस ने किसानों को खदेड़ना शुरू कर दिया और करीब 40 आंदोलनकारी किसानों को उठाकर पुलिस लाइन ले गई। गौरतलब है कि जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट एनके गुप्ता ने पिछले माह लगी निषेधाज्ञा की अवधि को दशहरा तक बढ़ा दिया था। इस कारण निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस दौरान मथुरा गेट थानाधिकारी वीरेन्द्र शर्मा सहित पुलिस अधिकारी धरनास्थल पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement