DGP invites sanitation workers at headquarters for snacks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीजीपी ने मुख्यालय के स्वच्छता कर्मियोें को अल्पाहार पर आमंत्रित किया

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 अक्टूबर 2019 5:04 PM (IST)
डीजीपी ने मुख्यालय के स्वच्छता कर्मियोें को अल्पाहार पर आमंत्रित किया
जयपुर। महानिदेशक पुलिस भूपेन्द्र सिंह ने गुरूवार को अपरान्ह पुलिस मुख्यालय में कार्यरत सभी स्वच्छता कर्मियोें को अल्पाहार पर आमंत्रित किया तथा मुख्यालय में स्वच्छता कर्मियों द्वारा की जा रही साफ-सफाई की प्रशंसा की। भूपेन्द्र सिंह महिला एवं पुरूष स्वच्छता कर्मियों पास जाकर उनसे व्यक्तिशः मिले तथा उनके द्वारा पुलिस मुख्यालय की स्वच्छता के लिए किये जा रहे अच्छे कार्यों को निरन्तर जारी रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर महानिदेशक कानून व्यवस्था एम.एल. लाठर, अतिरिक्त महानिदेशक बी.एल. सोनी, पी.के. सिंह, यू. आर. साहू, भूपेन्द्र कुमार दक, राजीव शर्मा, जंगा श्रीनिवास राव, ए. पोनूचामी, गोविन्द गुप्ता व सुनील दत्त, महानिरीक्षक पुलिस प्रशाखा माथुर, स्मिता श्रीवास्तव, सुश्मित विश्वास व हवा सिंह घुमरिया सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement