DGP honored sanitation warriors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छता योद्धाओं को डीजीपी ने किया सम्मानित

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 अक्टूबर 2020 4:16 PM (IST)
स्वच्छता योद्धाओं को डीजीपी ने किया सम्मानित
जयपुर। पुलिस महानिदेशक डा0 भूपेन्द्र सिंह ने जयपुर शहर की रिजर्व पुलिस लाइन में श्रम का सम्मान करते हुये स्वच्छता योद्धाओं कों सम्मानित किया। इस अवसर पर मोटरसाइकिलों पर सवार महिला पुलिसकर्मियों की निर्भया स्क्वाॅड टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस महानिदेशक ने स्वच्छता योद्धाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित करनें के लिये पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय में भी दीपावली व नववर्ष पर सफाई कर्मचारियों से मिलते हैं। सफाई कर्मचारी चुपचाप सरलता से अपना काम करते रहते हैं। इनके जीवन मे बहुत बडी उम्मीदें, योजनायें व सपनें नहीं होते है लेकिन इन्हें जो काम दिया गया है उस काम को पूजा मान कर करते हैं। इनके जीवन की सबसे बडी सफलता यही हैं। ये लोग सीमित साधनों में भी अपनें बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जीवन में कुछ अच्छा कर पाने की आकांक्षा इनके मन मे जरूर होती है। उन्होनें कहा की आपस भी ने कोरोना काल में टीम भावना से कार्य कर अलग-अलग चुनौतियों का सामना किया हैं वह अत्यंत प्रशंसनीय है।
पुलिस आयुक्त आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना काल में अभूतपूर्व रूप से लाकडाउन लगाया गया और उसकी पालना की जिम्मेदारी पुलिस ने निभाई। पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण वाली पुलिसिंग कर जनता की सेवा की। बेसहारा एवं बेघर लोगों के लिये भी स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सरकार के सहयोग से उनके पुनर्वास, उद्धार एवंकल्याण के लिये कार्य शुरू किया गया है।पुलिस द्वारा दूसरे की दुःख, तकलीफ व पीड़ा को दूर करने का प्रयास किया गया। निर्भया टीम ने बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं एवं वृद्धाश्रमों में जाकर वृद्धों की कुशलक्षेम पूछने का कार्य किया। अंतिम संस्कार जैसी व्यवस्थाऐं करने में पुलिस ने पूरा योगदान दिया।
पुलिस कमिश्नरेट, रिजर्व पुलिस लाईन, पुलिस के कार्यालयों एवं थानों की सफाई का कार्य करने वाले wz® स्वच्छता योद्धाओं को सम्मानित किया गया है। इन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर स्वच्छता का कार्य किया है। श्रम का सम्मान अन्य कार्यो से उच्चतर है। इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस आयुक्त ने गांधीजी के चित्र परमाल्यार्पण किया।पुलिसबैण्ड द्वारा भी शानदार प्रस्तुति दी गयी।
पुलिसमहानिदेशक ने एयू स्मालफाईनेंसबैंक के सौजन्य सेमास्क, सेनेटाइजर, साबुन, हैडकेप, बिस्कुट एवंकुरकरें के किटस्वच्छता योद्धाओं को सम्मान स्वरूप भेंट किये। कोरोनावारियर्स ने पुलिस महानिदेशक को स्मृतिचिन्ह्र भेंट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement