Advertisement
गुप्त नवरात्रों में कांगडा के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं का तांता

गुप्त नवरात्र के दौरान मन्दिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये प्रशासन की ओर से पेयजल, प्रसाधन, सफाई, पार्किंग इत्यादि की पूर्ण व्यवस्था की गई है तथा सुरक्षा के लिये तीनों शक्तिपीठों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं। असमाजिक तत्वों पर नजऱ रखने के लिये मन्दिर परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये गये हैं। इसके अतिरिक्त यात्रियों के लिये लंगर की विषेष व्यवस्था की गई है।
ज्वालामुखी संस्कृत कालेज के प्रचार्य , आचार्य प्रबल शास्त्री ने बताया कि हिन्दू धर्म में नवरात्र मां दुर्गा की साधना के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं। नवरात्र के दौरान साधक विभिन्न तंत्र विद्याएं सीखने के लिए मां भगवती की विशेष पूजा करते हैं। तंत्र साधना आदि के लिए गुप्त नवरात्र बेहद विशेष माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में पडऩे वाली नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि विशेषकर तांत्रिक क्रियाएं, शक्ति साधना, महाकाल आदि से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्त्व रखती है। इस दौरान देवी भगवती के साधक बेहद कड़े नियम के साथ व्रत और साधना करते हैं। इस दौरान लोग लंबी साधना कर दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति करने का प्रयास करते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धर्मशाला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


