Devnani visited Mahakal and Omkareshwar Jyotirlinga and offered prayers on the banks of Narmada-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवनानी ने किये महाकाल और ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन और नर्मदा के तट पर की पूजा अर्चना

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 जुलाई 2025 6:56 PM (IST)
देवनानी ने किये महाकाल और ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन और नर्मदा के तट पर की पूजा अर्चना
गोपेन्द्र नाथ भट्ट नई दिल्ली /इंदौर/जयपुर। राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि इंदौर का वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल देश में सर्वोत्तम है। देवनानी ने मंगलवार को अपनी तीन दिवसीय मध्यप्रदेश यात्रा में इंदौर प्रवास के दौरान नगर निगम इंदौर द्वारा संचालित अत्याधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का अवलोकन किया। देवनानी ने इस प्लांट की कार्यप्रणाली और तकनीक की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इंदौर का वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल बेस्ट है। इंदौर नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा कचरा निस्तारण, रिसाइकलिंग प्रक्रियाओं एवं स्वच्छता मॉडल के विभिन्न पहलुओं के बारे में देवनानी को जानकारी दी गई ।
राजस्थान में इंदौर जैसा प्लांट लगाने के लिए राज्य सरकार से करेंगे चर्चा
देवनानी ने कहा कि इंदौर नगर निगम ‌द्वारा विकसित यह वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली देशभर के लिए प्रेरणास्त्रोत है। यह न केवल कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत करती है, बल्कि नगरीय जीवन को स्वस्थ, स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। देवनानी ने कहा कि अजमेर नगर निगम सहित राज्य के विभिन्न शहरों में इसी मॉडल पर आधारित अत्याधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना हेतु प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए वे राज्य सरकार से चर्चा करेंगे ताकि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप "स्वच्छ राजस्थान" का लक्ष्य प्रभावी रूप से साकार किया जा सके।
देवनानी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि नगरीय स्वच्छता में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण के अनुकूल और सतत समाधान अपनाए जाएं। इसके माध्यम से न केवल स्वच्छता, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को भी सुदृढ़ किया जा सकेगा। स्वच्छता मिशन की दिशा में कचरे निस्तारण की प्रक्रिया निर्णायक पहल है, जो राजस्थान के विभिन्न शहरों के लिए लाभदायक हो सकती है।

कचरा निस्तारण एक गंभीर समस्याः

देवनानी ने कहा कि कचरा निस्तारण एक गंभीर समस्या हैं। कचरे का निस्तारण भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक चुनौती बनी हुई है। अत्यधिक कचरा जमा होने से पर्यावरण प्रदूषण और बीमारियां होती है। खासकर प्लास्टिक कचरा वायु, जल और मिट्टी को प्रदूषित करता है। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण वाकई एक जटिल समस्या है. लेकिन सही प्रयासों और आधुनिकतम तकनीक की विभिन्न पद्धतियों से समस्या का हल संभव है।
जन जागरूकता, सामूहिक भागीदारी और सख्त निगरानी आवश्यकः
देवनानी ने कहा कि कचरा निस्तारण की समस्या का समाधान आधुनिकतम तकनीक से होगा लेकिन इसके लिए लोगों की जन-जागरूकता, उनकी सामूहिक भागीदारी के साथ सख्त निगरानी भी आवश्यक है। इससे समस्या कभी विकराल रूप नहीं ले सकेगी। उन्होंने कहा कि इस समस्या के निराकरण के लिए लोगों की इच्छा शक्ति और प्रशासनिक प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण पहलू है।
देवनानी ने किये महाकाल और ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन एवं नर्मदा के तट पर की पूजा अर्चना
विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी मध्यप्रदेश यात्रा के दौरान मंगलवार को अपराह्न महाकाल की नगरी उज्जैन पहुँचे। देवनानी ने उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। देवनानी ने प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। देवनानी ने कहा कि शिव शाश्वत चेतना के प्रतीक है। उन्होंने भगवान महाकाल को कोटि-कोटि नमन करते हुए देश-प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि की प्रार्थना की।
काल भैरव मंदिर भी गये देवनानी
देवनानी ने उज्जैन में काल भैरव मंदिर में भी दर्शन कर पूजा की। इस मौके पर विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा भी साथ थे।
देवनानी ने नर्मदा तट पर और ओंकारेश्वर महादेव ज्योर्तिलिंग मंदिर में श्रावण मास पर्व पर पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement